विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम हुई. देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे. वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन संख्या आठ लाख से नीचे है. आंकड़ों के अनुसार अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 10.23 फीसदी है. राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com