Coronavirus India Updates : देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89.58 लाख हो गए. वहीं 83.83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.58 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89,58,483 हो गए. वहीं 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,31,578 हो गई. इसके अनुसार देश में लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,303 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.95 प्रतिशत है.देश में कुल 83,83,602 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.58 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus