6 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: भारत ने मंगलवार को एक बार फिर पिछले चार महीनों का सबसे कम आंकड़ा दर्ज किया है. पिछले 24 घंटे में 29,163 नए मामले दर्ज हुए हैं. 14 जुलाई के बाद 1 दिन में सबसे कम मामले हैं. 14 जुलाई को 28,498 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश मे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 88,74,290 हो गई है. इधर अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 94 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. मॉडर्ना के इस दावे ने जल्द ही कोरोना वैक्सीन दुनिया को मिलने की उम्मीद बढ़ गई है