विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,590 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,27,683 हो गए, जिसमें से 1,01,62,738 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 191 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,918 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,01,62,738 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.53 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44  प्रतिशत है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम ही है. अभी 2,13,027 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.02 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 14 जनवरी तक कुल 18,49,62,401 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. उनमें से 7,30,096 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.

Coronavirus Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com