Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 23 करोड़ 54 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 48 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. देश में बुधवार को पिछले 24 घंटे के हिसाब से 18 हजार 833 नए मामले सामने आए हैं. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 38 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,38,53,048 हो गई है. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 18,346 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 29,639 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 263 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 31 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.49 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख 52 हजार से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना टीकाकरण का कुल आंकड़ा मंगलवार को 92 करोड़ को पार कर गया है. मंगलवार को शाम सात बजे तक 54 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए.कोरोना वायरस के मामले प्रति माह 40 हजार से घटकर 20 हजार से भी कम रह गए हैं. कोरोना मरीजों से होने वाली मौतों की ताताद भी घट गई है. वहीं कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज होने का भी असर दिख रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus