विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (Covid-19) के 9,119 केस सामने आए हैं. बीते दिन के मुकाबले में यह 1.76 फीसदी कम हैं. इस दौरान 396 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 3,45,44,882 हो गई है. इसके साथ ही वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या की बात करें तो यह 1,09,940 हो गई है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 10,264 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या  3,39,67,962 हो गई है. 

90 लाख लोगों का वैक्‍सीनेशन 
कोरोना से अब तक कुल 4,66,980 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 90,27,638 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसके बाद देश में अब तक लोगों को कुल 1,19,38,44,741 वैक्सीन लगाई जा चुकी है. 

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com