विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates:  भारत में 41 दिनों बाद 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,48,874 हो गई. इससे पहले 14 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए थे. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,511 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गई. देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 9.60 प्रतिशत है. देश में कुल 2,40,54,861 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.26 प्रतिशत है. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com