5 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 9,283 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,45,35,763 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,481 रह गयी जो 537 दिनों में सबसे कम है. 437 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,66,584 पर पहुंच गयी. कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गयी है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.