Coronavirus India Updates: देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई. मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई. इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है. इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus