विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे में  (Coronavirus) 12,516 नए केस सामने आए और 501 लोगों की मौत हुई है. भारत में इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 414,186 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13,155 लोग ठीक हुए, अब तक कुल 33,814,080 मरीज ठीक हो चुके हैं.  वहीं अब तक कोरोना से 462,690 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,37,416 है जो कि पिछले 267 दिनों में सबसे कम है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 1.07% है जो कि पिछले 39 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.10% है जो कि पिछले 49 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 53,81,889 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,10,79,51,225 वैक्सीनेशन हो चुका है. 

बता दें कि कोरोना वायरस  को हराने के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान चल रहा है. इस बीच, भारतीय वैक्सीन, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़े प्रकाशित हुए हैं. द लैंसेट जर्नल के मुताबिक, कोवैक्सीन वायरस के अधिक तेजी से संक्रमण फैलाने वाले डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी है. देश और दुनिया में कोविड का डेल्टा स्वरूप अब भी चिंता का विषय बना हुआ. भारत में कोरोना की दूसरी लहर के पीछे भी डेल्टा वेरिएंट है, ऐसा माना जा रहा है.  Symptomatic यानी लक्षण वाले कोरोना के मरीज़ होने से बचाने में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी पाई गई है. कोरोना की गंभीर बीमारी से बचाने में (गंभीर सिम्टोमेटिक कोविड-19 के मामले में) कोवैक्सीन 93.4 प्रतिशत असरदार है. बिना लक्षण वाले कोविड (Asymptomatic COVID 19) से बचाने में 63.6% प्रभावी है.

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com