विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में बुधवार को तेजी देखने को मिली. पिछले 24 घंटों के दौरान 1,94,720 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए. मंगलवार की तुलना में आज नए मामलों में 15.8 फीसदी की तेजी आई है. मंगलवार को 1.68 लाख से ज्यादा केस रिपोर्ट हुए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 442 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या 4,84,655 हो गई. भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच ओमिक्रॉन के 407 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,868 पहुंच गई है. मंगलवार को 428 और सोमवार को 410 नए मामले दर्ज किए गए थे. देश के कुल मरीजों में से अब तक 1,805 ओमिक्रॉन से ठीक भी हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 1281 ओमिक्रॉन के मरीज हैं.

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित चार और लोगों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में ओमीक्रान स्वरूप से संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजधानी रायपुर से एक महिला समेत चार लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के पांच मामलों की पुष्टि की गई है. हालांकि सभी संक्रमण से उबर चुके हैं.

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hind

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com