विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 190 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. अभी तक 10.73 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 23.53 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,71,294 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 12,923 नए मामले सामने आए हैं. 24 घंटों में 11,764 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 108 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,05,7,3372 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,55,360 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,42,562 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 97.26 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 1.31 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है.

Here are LIVE Updates on "Coronavirus Cases Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com