विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 29 करोड़ 25 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 54 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 49 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं.

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेजी देखने को मिली. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं. कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है.  एक दिन में 15,389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल 34,321,803 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में रिकवरी रेट अभी 98.01 फीसदी है.

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,49,60,261 हो गई है. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 11,007 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 124 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 43 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.82 लाख से अधिक लोगों की जान गई है.कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या एक लाख 71 हजार से अधिक है.

कॉर्डेलिया क्रूज पोत गोवा से मंगलवार शाम को मुंबई तट पर पहुंचा ओर उसमें से 30 कोरोना संक्रमितों को उतारा गया है. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पोत ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड पियर स्थित यात्री टर्मिनल पर लंगर डाला और इस मौके पर बीएमसी की टीम और पुलिस मौजूद रही. उल्लेखनीय है कि पोत में सवार करीब 2000 लोगों में से 66 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Omicron, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com