विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

भ्रष्‍टाचार को लेकर यह क्‍या कह गए यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य..

उत्तरप्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की रविवार को हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान देश में भ्रष्‍टाचार को लेकर विवादित टिप्‍पणी कर बैठे.

भ्रष्‍टाचार को लेकर यह क्‍या कह गए यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य..
केशव प्रसाद मौर्य हरदोई में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे (फाइल फोटो)
  • हरदोई में एक कार्यक्रम में भ्रष्‍टाचार को लेकर की विवादित टिप्‍पणी
  • कहा-कमाओ, लेकिन दाल में जैसे नमक खाया जाता है वैसे खाओ
  • बीजेपी की सरकार में लूटने वाले को माफ नहीं किया जाता है
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान देश में भ्रष्‍टाचार को लेकर विवादित टिप्‍पणी कर बैठे. मौर्य हरदोई में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे, इसी दौरान उन्‍होंने यह टिप्‍पणी की. अपने संबोधन के दौरान उपमुख्‍यमंत्री ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें कीं लेकिन साथ में यह भी कह गए कि खाओ लेकिन उस तरह जैसे दाल में नमक खाया जाता है. एक तरफ तो उन्‍होंने राज्‍य सरकार की ओर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सख्‍त रुख अपनाने का दावा किया, वहीं दूसरी ओर 'दाल में नमक' की तरह खाने की बात कहकर छोटे स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार की ही पैरवी कर दी. इस बयान को लेकर मौर्य को विपक्षी दलों की आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी समेत पांच मंत्रियों ने भरा विधान परिषद के लिए नामांकन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, 'अब कोई  भ्रष्‍टाचार के लिए नहीं कहता कि नेता कमाएगा. ठेकेदार और अधिकारी मिलकर सड़क के नाम पर पैसा लाएंगे और सड़क नहीं बनाएंगे, कहां जाएंगे. अब ऐसा कोई ठेकेदार नहीं कर पाएगा और न ही कोई अधिकारी इस तरह नौकरी कर पाएगा, ये हमारी सरकार का फैसला है.

वीडियो : मौर्य और शर्मा को यूपी के डिप्‍टी सीएम की कमान

उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हम भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त शासन चाहते हैं. कमाओ लेकिन दाल में जैसे नमक खाया जाता है वैसे खाओ, दाल में नमक की तरह खाओ.उन्‍होंने कहा, 'कमाई करना, व्‍यापार करना गलत नहीं है लेकिन अगर आप सोचेंगे जनता का जो हिस्‍सा है, उसे लूटेंगे तो बीजेपी की सरकार में लूटने वाले को माफ नहीं किया जाता है. ''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keshav Prasad Maurya, Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com