कांग्रेस (Congress) गोवा (Goa) में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चूडांकर (Girish Raya Chodankar) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस इस बार अधिकतर युवाओं और नए चेहरों पर विश्वास जताएगी. चूडांकर ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो गए हैं, उनके नामों पर विचार नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा, “अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने गोवा के लिए स्क्रीनिंग समिति की घोषणा कर दी है, जिससे गोवा के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने में तेज़ी आएगी. कांग्रेस के 70-80 फीसदी प्रत्याशी युवा और नए चेहरे होंगे.” गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है.
गोवा में आप सरकार बनने पर टैक्सी, ऑटो संचालकों के लिए निकाय का गठन किया जायेगा: केजरीवाल
चूडांकर ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने से पहले पार्टी की ब्लॉक समितियों को भरोसे में लिया जाएगा.
उन्होंने कहा, “ ज्यादा तरजीह उन उम्मीदवारों की दी जाएगी जिनकी अनुशंसा ब्लॉक समितियां करेंगी.” कांग्रेस नेता ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर टिप्पणी करने से इनकार किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीट जीती थीं जबकि 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के खाते में 13 सीट आई थीं. लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के सहयोग से दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया था. पिछले वर्षों में, कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी जिनमें से ज्यादातर भाजपा में शामिल हुए और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या महज़ चार रह गई.
टैक्सी वाले मिल जाएं तो उनकी सरकार : गोवा में बोले अरविंद केजरीवाल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं