- कश्मीर के मौजूदा हालातों के लिए कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार बताया
- अमित शाह की नेहरू जनक टिप्पणी का दिया जवाब
- बीजेपी के अवसरवाद के गठबंधन की वजह से कश्मीर इस मोड़ पर आया
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर समस्या का ‘जनक' कहे जाने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का अगर गला भी खराब हो जाता है तो वे नेहरू को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि कश्मीर की मौजूदा हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार है जिसने पीडीपी के साथ अवसरवादी गठबंधन किया था. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, अगर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गला खराब हो जाता है या गले में खराश भी शुरू होती है तो उसके लिए पंडित नेहरु जी जिम्मेदार हो जाते हैं.
कांग्रेस बोली, कानून मंत्री न्यायपालिका को नसीहत न दें, इस्तीफा देकर काला कोट पहनें और कोर्ट जाएं
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मनीष तिवारी ने दावा किया कि अगर कश्मीर की परिस्थिति खराब हुई है तो उसके लिए बीजेपी पूरी तरह से जिम्मेदार है. जो अवसरवाद का गठबंधन इन्होंने पीडीपी के साथ बनाया था, उसने जम्मू-कश्मीर को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. तिवारी ने कहा, जब 2015 में चुनाव हुए थे तब 64 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. जब श्रीनगर में लोकसभा का उपचुनाव हुआ तब सात प्रतिशत लोगों ने वोट डाले.
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- मोदी सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी तो होगा लोकतंत्र का अपमान
तिवारी ने कहा कि ये जो बड़े तुर्रम खान बनते हैं, जो सरकार में बैठे हैं, वो अनंतनाग की लोकसभा सीट का उपचुनाव आज तक नहीं करवा पाए हैं. ऐसे में अगर जम्मू-कश्मीर के हालात बिगड़े हैं तो उसके लिए सीधा-सीधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, उनकी सरकार और पीडीपी के साथ अवसरवादी गठबंधन जिम्मेदार है. दरअसल, अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को एक जनसभा में दावा किया था कि पाकिस्तान जिस कश्मीर के कारण आतंकवादी घटनाएं करवा रहा है उस समस्या के जनक जवाहर लाल नेहरू हैं. अगर उस समय सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो आज ये समस्या ही नहीं होती.
Video: प्रधानमंत्री मोदी ने 5 साल में एक भी रोजगार नहीं दिया: राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं