- मंच पर मौजूद रहेंगे पीएम मोदी सहित पांच लोग
- करीब 175 लोगों को समारोह के लिए भेजा गया न्यौता
- आडवाणी, जोशी और कल्याण समारोह में मौजूद नहीं होंगे
Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. भूमि पूजन समारोह बुधवार पांच अगस्त को आयोजित होगा, इसका हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासतौर पर अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम मंदिर के शिलान्यास समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा (Ramarchan puja) शुरू हुई. रामार्चन पूजा, भगवान (Lord Ram) राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है. भूमि पूजन कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट के अनुसार अयोध्या में भूमि पूजन में करीब पौने दो सौ लोग आ रहे है, इसमें कुछ खास हैं तो कुछ आम. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, अध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रमहंत नृत्य गोपाल दास, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही मौजूद रहेंगे.
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे. उमा भारती इस दौरान सरयू के तट पर मौजूद रहेंगी. आडवाणी और जोशी ने कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की थी. कोविड महामारी के चलते कल्याण सिंह से उनकी उम्र के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अयोध्या : 'शरीफ चाचा' को भी मिला भूमि पूजन में आने का निमंत्रण
ये हैं भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के अन्य आमंत्रित...
-नेपाल से भी सन्त आएंगे जनकपुरी के जानकी मंदिर के महंत
-अशोक सिंघल के भाई के बेटे सलिल सिंघल यजमान होंगे
-काशी विद्वत परिषद के पंडित राम नारायण द्विवेदी, मंत्री काशी विद्वत परिषद
पंडित विनय पांडेय,ज्योतिष विभाग के हेड बीएचयू
-रामचन्द्र पांडेय,उपाध्यक्ष काशी विद्वत परिषद
-राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी
-ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय
--निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र
-सदस्य परमानन्द गिरी
-सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र
-सदस्य डॉ. अनिल मिश्र
-सदस्य डॉ कामेश्वर चौपाल
-सदस्य महंत दीनेन्द्र दास
-अपर सचिव गृह ,भारत सरकार ट्रस्ट के नामित सदस्य ज्ञानेश कुमार
-अपर मुख्य सचिव यूपी और ट्रस्ट के नामित सदस्य अवनीश अवस्थी
-अयोध्या के डीएम और ट्रस्ट के पदेन सदस्य अनुज झा.इनके अलावा आमंत्रित लोग में 36 परम्पराओ के 135 सन्त रहेंगे
राम मंदिर भूमि पूजन: प्रशासन ने जारी किए निर्देश, इन बड़ी बातों का रखा जाएगा विशेष ख्याल
संतों में दशनामी सन्यासी परम्परा, रामानन्द वैष्णव परम्परा, रामानुज परम्परा, नाथ परम्परा, निम्बार्क, माध्याचार्य, बल्लभचार्य, रामसनेही, कृष्णप्रणामी, उदासीन, निर्मले सन्त, कबीर पंथी, चिन्मय मिशन, रामकृष्ण मिशन, लिंगायत, रविदासी सन्त, वाल्मिकी सन्त, आर्य समाज, सिख परम्परा, जैन सन्त, कैवल्य ज्ञान, सन्तपथ, -इस्कान, स्वामीनारायण, वारकरी, एकनाथ, बंजारा सन्त, वनवासी सन्त, आदिवासी गौण, गुरु परम्परा, भारत सेवाश्रम संघ, आचार्य समाज, सन्त समिति, सिंधी सन्त, और अखाड़ा परिषद के सन्त.
भूमि पूजन कार्यक्रम में दो मुस्लिम को भी बुलाया है. ये हैं बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी और पद्मश्री मोहम्मद शरीफ जो अयोध्या के रहने वाले है. शरीफ अब तक साढ़े पांच हज़ार से ज़्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके है. इसके अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव भी आएंगे. अयोध्या के बीजेपी सांसद लल्लू सिंह और यहां के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को भी कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं