सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल की गई है. उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ यह अर्जी यूपी के बदायूं के रहने वाले हिमांशु कुमार ने दाखिल किया है. इस अर्जी में सनातन धर्म के खिलाफ और अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने का निर्देश देने की मांग भी की है.
सुप्रीम कोर्ट से निर्देश देने की रखी मांग
सुप्रीम कोर्ट में यह वकील अश्विनी उपाध्याय ने नफरत फैलाने वाले भाषण के खिलाफ कार्रवाई और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करते हुए दाखिल की है. इसमें कहा गया है कि ऐतिहासिक तथ्यों, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और कानूनी प्रावधानों तथा हिंदुओं, जैनों, बौद्धों और सिखों के अपने धार्मिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए, उदयनिधि स्टालिन की आगे की टिप्पणियों पर रोक लगाने के निर्देश दें. वहीं, हिमांशु कुमार का कहना है कि स्टालिन ने डेंगू, मलेरिया की तरह सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को पूरी तरह से खत्म करने का आह्वान किया था. यह नफरत फैलाने वाले भाषण का सबसे खराब रूप है, जहां सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले दर्ज भी हुई है एफआईआर
बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातम धर्म (Sanatan Dharma) की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी. उनकी इस टिप्पणी के बाद डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मुंबई से सटे मीरा रोड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए है और 295ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने दो सितंबर को आरोप लगाया था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू बुखार से भी की थी. भाजपा नेता ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के अन्य घटक दलों पर भी हमला किया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनमें से किसी ने भी अब तक उदयनिधि की टिप्पणी की निंदा नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं