नई दिल्ली:
पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। ठंड की वजह से अब तक देश में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से अकेले उत्तर प्रदेश में करीब 90 लोगों की मौत हुई है। इस साल दिसंबर महीने में ही उत्तर भारत के कई शहरों में पारा शून्य के करीब पहुंच गया। रविवार को हिसार में न्यूनतम तापमान माइनस शून्य दशमलव तीन और राजस्थान के श्रीगंगानगर में शून्य दशमलव छह तक पहुंच गया। ठंड की वजह से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है वहीं राजधानी दिल्ली में सर्दी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सर्दी, कहर, 130 मरे, उत्तर भारत