विज्ञापन

चौराहों पर यमराज खड़ा है...यूपी में छेड़खानी करने वालों को सीएम योगी ने दी सबसे बड़ी चेतावनी-Video

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने यूपी की पहचान गुडें-माफिया वाली कर दी थी. लेकिन अज यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए.

चौराहों पर यमराज खड़ा है...यूपी में छेड़खानी करने वालों को सीएम योगी ने दी सबसे बड़ी चेतावनी-Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि यूपी में बेटियों को छेड़ने वालों को माफी नहीं मिलती. अगर कोई बेटी को छेड़ता है तो उसका इंतजार यमराज कर रहे होते हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि सपा के समय यूपी की पहचान गुंडे और माफिया की हो गई थी.

'यूपी में अब कोई बेटियों को छेड़ने की हिमाकत नहीं करता'

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता. आज कोई व्यापारी से जबरन गुंडा टैक्स नहीं ले सकता. आज कोई नहीं कह सकता कि 6 बजे तक बेटी घर के अंदर दुबक जाएं. अब तो उत्तर प्रदेश की बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं. अगर कोई गुंडा बेटियों को छेड़ने का प्रयास करता है, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए बैठे रहते हैं.

जहां जाते हैं लोग कहते हैं- जय श्री राम

सीएम योगी ने कहा कि आज हम देश के जिस भी हिस्से में जाते हैं, वहां यूपी की चर्चा होती है. जिस व्यक्ति को हिंदी भी नहीं आती वो भी बोल पड़ता है योगी जी जय श्री राम. यह हमारी पहचान बन चुका है. आज राम से कृष्ण से बाबा विश्वनाथ से हमारी पहचान बन गई है.

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के समय यूपी की पहचान गुंडे और माफिया के रूप में होती थी. वे लोग जाति के नाम पर समाज को तोड़ने वाले और तुष्टिकरण करने वाले लोग थे. विकास को उन्होंने बाधित किया. जनता का शोषण किया. चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देते थे और अपने परिवार का पेट भरते थे. लूट मचा रखी थी.

उन्होंने कहा लेकिन आज यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए और जिसने जनता-जनार्दन को आंख दिखाने का प्रयास किया, वह यमराज के घर सिधार गए.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में राजा कंस किले को लेकर संग्राम, पुलिस के पहरे में हुई नमाज, लखन आर्मी पासी समाज सड़कों पर उतरेगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi, CM Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath Latest News, CM Yogi Adityanath News, CM Yogi Adityanath Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com