विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 3 साल की बच्ची को पिता ने डांटा, VIDEO वायरल हुआ तो उद्धव ठाकरे ने किया फोन और...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन’ करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 3 साल की बच्ची को पिता ने डांटा, VIDEO वायरल हुआ तो उद्धव ठाकरे ने किया फोन और...
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की बच्ची से बात
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीन साल की उस बच्ची से बातचीत की जिसके अभिभावक ने सामाजिक दूरी के नियम का ‘उल्लंघन' करने पर उसे प्यार-प्यार में डांट लगाई थी. ठाकरे ने अंशिका शिंदे के पिता को फोन किया. शिंदे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक दूध वाले को पैसे देने के दौरान गलती से नोटों को छूने के लिए माफी मांग रही हैं. शिंदे का परिवार पुणे के विश्रांतवाडी मे रहता है. परिवार उस समय चौंक गया जब उनके पास मुख्यमंत्री का फोन आया.

ठाकरे ने अंशिका से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उसके मां-बाप उसे दोबारा डाटें तो वह उन्हें इसके बारे में बताए.
वीडियो में अंशिका की मां को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर उसने दूध वाले को नोट देते समय नोट छुआ तो वह ‘उद्धव अंकल' को इसके बारे में बता देंगी.ठाकरे को जब इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बच्ची के पिता को फोन किया और कहा कि वह एक शिव सैनिक को परेशान न करें.

कॉल रिकॉर्डिंग में प्रसन्नचित्त ठाकरे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘ मुझे यह पता चला कि आप मेरा नाम लेकर अंशिका को डांट रहे हैं.'' बच्ची के पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंशिका उन्हें बहुत पसंद करती हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अंशिका, अपने मम्मी-पापा से कहो कि आप अच्छी बच्ची हो और उनकी बात सुनोगी. लेकिन अगर उन्होंने दोबारा डांटा तो मुझे बताना.''

VIDEO: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे अभिनेता सोनू सूद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Chief Minister, UddhavThackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com