विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी का DM और SP को सख्त निर्देश, बेटियां जब तक घर न लौटे तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा कि बिहार के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे, जहां गरीब परिवारों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे.

सीएम सम्राट चौधरी का DM और SP को सख्त निर्देश, बेटियां जब तक घर न लौटे तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी
Samrat Choudhary Latest Statement
Bihar News:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब एक्शन में दिख रहे हैं. प्रदेश में बढ़ते गोली कांड को लेकर सीएम ने पहले ही सख्त निर्देश दिए हैं. वहीं सीएम ने बिहार के सभी जिला कलेक्टर (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जब तक बेटियां सुरक्षित घर नहीं लौट जाती, तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी. बच्चियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. सीएम ने यह बात नालंदा में एक कार्यक्रम में कही है.

नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड स्थित प्रणावा गांव में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले का शुक्रवार (1 मई) को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया. यह मेला श्री शरण निवास महतो बाबा के विवाह उत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शरण निवास महतो बाबा ने करीब 800 वर्ष पहले नालंदा की धरती पर आकर समाज से भेदभाव और छुआछूत मिटाने का संदेश दिया था. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2018 में इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया था.

सरकार प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने का काम कर रही

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब लोगों को थाना, अंचल और ब्लॉक कार्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

सीएम का डीएम-एसपी को सख्त निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जब तक हमारी बेटियां स्कूल और कॉलेज से सुरक्षित घर नहीं लौट जातीं, तब तक पुलिस चैन से नहीं बैठेगी. बच्चियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बिहार के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा कि बिहार के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे, जहां गरीब परिवारों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इन स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हो कि नेता और अधिकारियों के बच्चे भी वहां पढ़ने के लिए इच्छुक हों.

उन्होंने रोजगार और निवेश को लेकर भी बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे को सरकार पूरा करेगी. साथ ही बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश कराया जाएगा, जिससे उद्योग, रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः लालू के पड़ोसी बने नीतीश कुमार... 7 सर्कुलर रोड के इस बंगले में क्या है खास?

लेखक के बारे में
img
Ravi Ranjan
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Samrat Choudhary, Samrat Choudhary On Girl Sefity, Samrat Choudhary Order DM And SP, Samrat Choudhary Statement, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com