चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ने आज यानी शुक्रवार को खुशी जताई कि न्यायपालिका में महिलाओं (Women Judges) की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बैठते ही CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि ये खुशी की बात है जो आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं. अदालत में पीछे महाराष्ट्र जिला न्यायपालिका में जूनियर डिवीजन में नए नियुक्त 75 जज बैठे हैं और इनमें से 42 महिलाएं हैं. अदालत में मौजूद वकीलों ने इनका स्वागत किया.
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं बल्कि यूपी और अन्य जगहों पर भी ये ट्रेंड :CJI
CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि समय बदलने के साथ ही न्यायपालिका में लैंगिक समानता का समय आ गया है जिसकी शुरुआत ट्रायल कोर्ट से हुई है. ये ट्रेंड सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं है बल्कि यूपी और अन्य जगहों पर भी है .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नए जज ट्रेनिंग के तहत सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई देखने आए
CJI चंद्रचूड़ ने लिस्ट देखते हुए कहा कि उन्होंने 75 नवनियुक्त न्यायिक अफसरों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, सफल कलाकार, गायक और शास्त्रीय नर्तक भी हैं. जानकारी के मुताबिक ये सभी जज अभी ट्रेनिंग पर हैं और इस ट्रेनिंग के हिस्से में ही सुप्रीम कोर्ट आकर कोर्ट कार्रवाई देखना शामिल है.
वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि संवैधानिक अदालतों में समान लैंगिक समान प्रतिनिधित्व का स्वागत है.
HC में महिलाओं का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा ये ट्रेड
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उच्च न्यायालयों के लिए एक व्यक्ति के पास 15 साल का अनुभव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का वर्तमान ट्रेंड 10-15 सालों में उच्च न्यायालयों में महिलाओं का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं