विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए चिन्मयानंद तो BJP ने भी किया किनारा, पार्टी की तरफ से आया यह बयान

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता ने दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं

Also Read in
रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए चिन्मयानंद तो BJP ने भी किया किनारा, पार्टी की तरफ से आया यह बयान
बीजेपी ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद अब पार्टी के सदस्य नहीं हैं.
  • बीजेपी ने कहा- चिन्मयानंद अब पार्टी के सदस्य नहीं, कानून अपना काम करेगा
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पर रेप तथा यौन शोषण के आरोप
  • चिन्मयानंद पर आरोप लगने के बाद बीजेपी की पहली टिप्पणी
लखनऊ:

कानून की एक छात्रा द्वारा रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाए जाने के बाद पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य नहीं हैं. यह दावा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रवक्ता ने बुधवार को किया, जो आरोपों के सामने आने के पार्टी की एक महीने बाद दी गई पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है. 72-वर्षीय चिन्मयानंद केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्यमंत्री थे. वह तीन कार्यकाल तक पार्टी के सांसद भी रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश में BJP के प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने बुधवार को NDTV को बताया, "चिन्मयानंद अब BJP के सदस्य नहीं रहे हैं... कानून अपना काम करेगा..."

यह पूछे जाने पर कि चिन्मयानंद कब से BJP के सदस्य नहीं हैं, हरीश श्रीवास्तव ने कहा, "यह दस्तावेज़ का सवाल नहीं है, और हम आपको एक सटीक तारीख नहीं बता सकते, लेकिन चिन्मयानंद BJP के सदस्य नहीं हैं..."

चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का जुर्म कबूलने के बाद लॉ छात्रा की गिरफ्तारी हुई : एसआईटी

इसी साल अगस्त में पूर्व केंद्रीय मंत्री पर रेप तथा यौन शोषण के आरोप लगने के बाद यह पार्टी की तरफ से आई पहली टिप्पणी है.

Chinmayanand Case: लॉ स्टूडेंट को झटका, शाहजहांपुर की CJM कोर्ट से खारिज हुई जमानत अर्जी

बीजेपी नेता चिन्मयानंद  को लॉ की छात्रा से बलात्कार के आरोप में यूपी SIT ने 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उनको 14 दिन के लिए जेल भेजा है. गौरतलब है कि चिन्मयानंद (Chinmayanand) के बारे में लॉ छात्रा ने 12 पन्नों की शिकायत और SIT को दिए बयान में कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं. पीड़िता का कहना है कि चिन्मयानंद ने ब्लैकमेल कर रेप किया है. पीड़िता का हॉस्टल के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर एक साल तक रेप करता रहा. साथ ही पीड़िता ने बताया कि चिन्मयानंद ने शारीरिक शोषण का वीडियो भी बनाया है. चिन्मयानंद पीड़िता से मसाज करने का भी दबाव बनाता था और कई बार उसके साथ बंदूक के दम पर भी रेप हुआ है. लड़की ने भी अपने बचाव के लिए चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है. लड़की ने इसके लिए अपनी चश्मे में खुफिया कैमरा लगाया और चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है.

रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने घर पास में होने के बावजूद हॉस्टल में रहने के पीछे कारणों का खुलासा किया है. उसने बताया कि वह एलएलएम में एडमीशन लेने के लिए गई था लेकिन चिन्मयानंद ने उसे नौकरी दे दी. नौकरी में काम का ज्यादा बोझ होने के कारण उसे हॉस्टल में रहना पड़ा जहां उसके साथ गलत हुआ.

VIDEO : चिन्मयानंद ने सारे आरोप कबूल किए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayanand Case, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com