विज्ञापन

जब कोई प्यार की कद्र न करे... iPhone के चक्कर में कूदे कुणाल की मां ने पोस्ट किया था Video

Kunal Chandgude Case: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की घटना में कई जानकारियां सामने आई हैं. कुणाल चंदगुडे की मां ने घटना से एक दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था.

जब कोई प्यार की कद्र न करे... iPhone के चक्कर में कूदे कुणाल की मां ने पोस्ट किया था Video
कुणाल की मां ने पोस्ट किया था वीडियो
  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुई घटना में कई बातें सामने आ चुकी हैं.
  • कुणाल चंदगुडे की मां संगीता ने घटना से एक दिन पहले एक वीडियो भी पोस्ट किया था.
  • बताया जा रहा है कि कुणाल की मां और पिता पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे.

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को हुई घटना से हर कोई हैरान है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की पहाड़ी से नीचे खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि लड़के कुणाल ने iPhone खरीदा था, जिससे परिवार में अनबन चल रही थी. लेकिन घटना के बाद मामले में कई नई जानकारियां सामने आई हैं. पड़ोसियों ने बताया कि लड़के के मां-बाप में भी अनबन थी और वह कुछ महीने से अलग रह रहे थे. इस बीच एक और जानकारी सामने आई है, जिसमें कुणाल की मां संगीता चंदगुडे ने घटना से एक दिन पहले अपने YouTube चैनल पर रिश्तों और उनके मूल्यों के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा 'ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है जो प्यार की कद्र नहीं करता.'

संगीता ने पोस्ट किया था 1 मिनट का वीडियो

संगीता ने एक मिनट का वीडियो मराठी में पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं. जो आपकी कद्र करता है, अपना सब कुछ उस व्यक्ति को देने के लिए तैयार रहें, लेकिन अगर कोई व्यक्ति आपकी कद्र नहीं करता, आपके प्यार की कद्र नहीं करता तो ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है. वीडियो में यह भी कहा कि चपाती यानि रोटी तभी अच्छी लगती है जब वह दोनों तरफ से पकी हो.  उन्होंने रिश्तों के साथ भी ऐसा ही है, अगर यह दोनों तरफ से चल रहा है, अगर दोनों इसकी कद्र कर रहे हैं, तो ऐसे रिश्ते में रहें. नहीं तो अगर एक व्यक्ति इसकी कद्र कर रहा है और दूसरा नहीं, तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है. ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना हमेशा बेहतर होता है.

संगीता के 29000 से ज्यादा फॉलोअर्स

बता दें कि संगीता के YouTube चैनल पर  29000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उन्होंने इस पर कई मोटिवेशनल वीडियो भी पोस्ट किए थे. उन्होंने छोटे व्लॉग भी पोस्ट किए जिनमें उनका बेटा कुणाल भी शामिल था. एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा था कि आजकल किसी आदमी की बहनें अपनी भाभी को कभी समझने की कोशिश नहीं करतीं हैं. वे भाभी के बच्चों से प्यार भी नहीं करती हैं, लगातार उसे बुरा-भला कहती हैं, अपने भाई के परिवार में गलतफहमियां पैदा करती हैं और झगड़े करवाती हैं. वे उसे परेशान करती हैं, एक तरह से वे अपने भाई के परिवार को तोड़ने की पूरी कोशिश करती हैं. और अगर वे इसे तोड़ नहीं पातीं तो वे संपत्ति में हिस्सा मांगती हैं और संपत्ति ले लेती हैं.'

ये भी पढ़ेंः iPhone ही नहीं और भी थे कई कारण, महाराष्ट्र की घटना में पुलिस-पड़ोसी ने बताई असल कहानी, Ground Report

Latest and Breaking News on NDTV

पति से अलग रह रही थी संगीता 

बताया जा रहा है कि संगीता के मुताबिक वह लगभग छह साल पहले बीमारी के कारण अपने बड़े बेटे की मौत के बाद अपने पति से अलग रह रही थीं. पड़ोसियों का भी कहना है कि दोनों के बीच अनबन थी. उनका बेटा कुणाल पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब वह वापस आ गया था. लेकिन इस बार बड़ी घटना घट गई. 

iPhone की थ्योरी आई थी सामने 

घटना के बाद मामले में iPhone की थ्योरी सामने आई थी. बताया गया था कि कुणाल ने आईफोन खरीदा था, वह उसकी किस्ते जमा नहीं कर पा रहा था. ऐसे में वह पहाड़ से छलांग लगाने पहुंच गया था. उसके पीछे दोनों मां-बाप उसे समझाने पहुंचे थे. जहां कुणाल को खीचने के चक्कर में पहले कुणाल और मुरलीधर नीचे गिर गए थे. इस घटना के बाद संगीता ने भी नीचे छलांग लगा दी थी. 

ये भी पढ़ेंः जिन चरणों में झुकाता था सिर, उस मां की बात क्यों नहीं माना बेटा, वायरल Video में छत्रपति संभाजीनगर की अधूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Chandgude, Kunal Chandgude Suicide News, Chhatrapati Sambhajinagar, Chhatrapati Sambhajinagar Accident, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com