विज्ञापन

ऑटो से किडनैप, मारपीट और फिर जबरन दिलवाया लोन... चेन्नई में 21 साल के लड़के से 9,500 लूटे

चेन्नई के पल्लिकरनई में लूट का अनोखा मामला सामने आया है, जहां चार लोगों ने 21 साल के लड़के को ऑटो से किडनैप किया और फिर लूट लिया.

ऑटो से किडनैप, मारपीट और फिर जबरन दिलवाया लोन... चेन्नई में 21 साल के लड़के से 9,500 लूटे
युवक से 9.500 लूट लिए.
NDTV
चेन्नई:

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां लुटेरों ने ऑनलाइन लोन ऐप को ही हथियार बना लिया. चार युवकों ने 21 साल के एक युवक का ऑटो में अपहरण कर लिया, उसकी पिटाई की और फिर जबरन मोबाइल ऐप से ऑनलाइन लोन अप्लाई करवाया.

कहां की है यह घटना?

यह घटना तांबरम कमिश्नरेट के पल्लिकरनई इलाके में 14 अक्टूबर को हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अजय नाम के युवक का अपहरण किया और मारपीट के बाद उसे एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोन के लिए अप्लाई करने को मजबूर किया.

लोन अप्रूव होते ही आरोपियों ने ATM से 9,500 रुपये निकाल लिए और युवक का मोबाइल फोन भी छीन लिया. पुलिस का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि कैसे ऑनलाइन लेंडिंग ऐप का इस्तेमाल लूट के लिए किया गया, जहां पीड़ित से ही पैसे का इंतजाम करवाकर आरोपियों ने उसे निकाल लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

कौन हैं चारों आरोपी?

शिकायत मिलने के बाद टी-14 पल्लिकरनई पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है. इनके नाम साई अबुथाकिर उर्फ अबू (18), प्रकाश राज (22), पूबलन (23) और संजय (21) हैं. सभी क्रोमपेट और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं.

ऑटो रिक्शा जब्त, चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो-रिक्शा भी जब्त कर लिया है. तांबरम कमिश्नरेट के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai, Crime News, Chennai Crime News, Tamil Nadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com