पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. यूपी से लेकर गोवा तक 5-0 का रिजल्ट रहा. पंजाब में तो उसने सत्ता ही गंवा दी. पार्टी के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी हार गए. केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस अगर अपना भाग्य बदलना चाहती है तो वो अब बदलाव को टाल नहीं सकती. उन्होंने पार्टी के अन्य नेताओं की तरह परिवर्तन का समर्थन किया है. वो पार्टी की आधिकारिक लाइन से भी हटते नजर आए कि हार के लिए नेतृत्व को जिम्मेदार नहीं ठहराना है. शशि थरूर ने कहा कि जिस किसी को भी कांग्रेस पर भरोसा है, वो इन विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखकर आहत है. यह समय है कि हम भारत के विचार को मजबूत करें, जिसके लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और जो सकारात्मक एजेंडा वो देश के सामने रखती आई है.
And also of unemployment, inflation and bodies floating down the Ganga thanks to the mismanagement of the second wave of the #Covid pandemic. Also of communal hatred and divisive politics. Let's not be glib here. https://t.co/s1ED7jO3MV
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 10, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके लिए सांगठनिक नेतृत्व में इस तरह बदलाव की जरूरत है, जिससे विचारों को दोबारा पैदा किया जा सके और लोगों को आकर्षित किया जा सके. लेकिन एक बात स्पष्ट है कि बदलाव को अब टाला नहीं जा सकता-अगर हमें सत्ता पानी है. हालांकि इस मांग के साथ उन्होंने अगले ही ट्वीट में बीजेपी पर निशाना भी साधा. कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने भी कहा कि हार तो हार है और इसका कोई भी औचित्य नहीं ठहराया जा सकता. वोट शेयर, मामूली हार से अंतर जैसी बातों से इसे सही नहीं ठहराया जा सकता. हमें जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए और विफलता की वजहों पर सोचना चाहिए. यही पहला कदम होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं