केंद्र ने हाईकोर्ट के 15 जजों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसकी सिफारिश की थी. हाल ही में CJI एनवी रमना ने केंद्र से सभी सिफारिशों को जल्द मंजूरी देने को कहा था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सितंबर के महीने में विभिन्न हाईकोर्ट में 106 जजों की नियुक्ति या ट्रांसफर और हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की सिफारिश पर सरकार जल्द फैसला लेगी. बता दें कि उच्चतर न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का मंगलवार को स्थानांतरण किया गया. विधि मंत्रालय ने स्थानांतरण और पदस्थापनाओं की सूची ट्विटर पर साझा की.
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने करीब एक पखवाड़ा पहले तबादलों के लिए सिफारिश की थी. कुछ साल पूर्व भी बड़े स्तर पर उच्च न्यायालयों के 23 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था. न्याय विभाग द्वारा ट्वीट की गई सूची के अनुसार- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय किया गया है, वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय किया गया है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है. पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय में भेजा गया है. गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस एस रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया है.
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजा गया है. केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम बदर का पटना उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी (सभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय) को क्रमशः दिल्ली उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है. स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं