विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2018

अब राफेल डील पर फैसले में 'तथ्यात्मक सुधार' की मांग को लेकर SC पहुंची केंद्र सरकार

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले  (Rafale Verdict) और इस पर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार एक बार फिर SC पहुंची है. सरकार ने याचिका दाखिल कर राफेल डील पर दिये गए फैसले में एक ''तथ्यात्मत सुधार'' की मांग की है.

Also Read in
अब राफेल डील पर फैसले में 'तथ्यात्मक सुधार' की मांग को लेकर SC पहुंची केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
  • कैग रिपोर्ट, पीएसी संबंधित पैरा में संशोधन की मांग
  • शीर्ष अदालत के फैसले के पैराग्राफ 25 में इसका जिक्र है
नई दिल्ली: राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले  (Rafale Verdict) और इस पर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार एक बार फिर SC पहुंची है. सरकार ने याचिका दाखिल कर राफेल डील पर दिये गए फैसले में एक ''तथ्यात्मत सुधार'' की मांग की है. केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से फैसले के उस पैराग्राफ में संशोधन की मांग की है, जिसमें कैग रिपोर्ट और संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के बारे में संदर्भ है. एक विधि अधिकारी ने बताया कि अदालत को अवगत कराने के लिए याचिका दायर की गयी है कि कैग और पीएसी से जुड़े मुहरबंद दस्तावेज के मुद्दे पर अलग-अलग व्याख्या की जा रही है. आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था कि कैग के साथ कीमत के ब्यौरे को साझा किया गया और कैग की रिपोर्ट पर पीएसी ने गौर किया.

गलत तथ्य देने की जिम्मेदार सरकार, सुप्रीम कोर्ट इसके लिए उचित फोरम नहीं: कपिल सिब्बल

कैग और पीएसी के मुद्दे के बारे में शीर्ष अदालत के फैसले के पैराग्राफ 25 में इसका जिक्र है. फैसले में कहा गया था कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदारी में किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई. फैसले में कहा गया कि उसके सामने रखे गए साक्ष्य से पता चलता है कि केंद्र ने राफेल लड़ाकू विमान पर मूल्य के विवरणों का संसद में खुलासा नहीं किया, लेकिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के सामने इसे उजागर किया गया. शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस नेता और पीएसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनके सामने इस तरह की रिपोर्ट नहीं आयी थी.  (इनपुट-भाषा से भी)

राफेल मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- PAC ने CAG रिपोर्ट पर किया है विचार, तो मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मुझे नहीं मिली? 

VIDEO: प्राइम टाइम : रफाल मामले में क्या सरकार को वाकई क्लीनचिट मिल गई?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Deal, Rafale Verdict, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com