सीबीआई ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन के खिलाफ फिल्म का सर्टिफिकेट देने के बदले घूस लेने के मामले में केस दर्ज किया है.तमिल एक्टर विशाल ने सीबीआई को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनसे फ़िल्म के सर्टिफिकेट के लिए सितंबर 2023 में 7 लाख रुपए की घूस मांगी गई थी. अब इस मामले में सीबीआई ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन के खिलाफ केस दर्ज किया है.एक्टर विशाल ने कहा था कि उन्होंने फिल्म के लिए सर्टिफिकेट के बदले बोर्ड को साढ़े 6 लाख रुपए दिए थे. घूस देने के बाद ही उनको फ़िल्म का सर्टिफिकेट जारी किया गया था.
ये भी पढे़ं-"भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की": एक्टर विशाल के आरोप पर फिल्म बोर्ड की सफाई
CBI ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर मुंबई समेत कई जगहों पर छापेमारी की और कई डिजिटल सबूत बरामद किए हैं. सीबीआई ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमे 3 प्राइवेट पर्सन और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेटशन के अज्ञात अधिकारी शामिल हैं. बता दें कि मार्क एंटनी फिल्म के एक्टर विशाल के चौंकाने वाला खुलासा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) मुंबई के अफसरों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.
एक्टर के आरोपों पर सेंसर बोर्ड ने दी थी सफाई
एक्टर विशाल ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे को भी टैग किया था. तमिल एक्टर के इन आरोपों के एक दिन बाद सेंसर बोर्ड ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि ऑनलाइन सर्टिफिकेशन सिस्टम मौजूद होने और फिल्म के लिए "नए सिस्टम में सुधार के लिए नियमित अपडेट" के बावजूद फिल्म प्रड्यूसर्स और आवेदक बिचौलियों या एजेंटों के जरिए अप्लाई करने रास्ता चुनते हैं. जिसकी वजह से सर्टिफिकेशन प्रोसेस में थर्ड पार्टी की भागीदारी को खत्म करने का उद्देश्य सफल नहीं हो पाता है. इसके बाद सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई थी कि सीबीआई फिल्म प्रमाणन संस्था यानी कि सेंसर बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू करेगी. अभ सीबीआई ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IFTDA ने की थी CBI जांच की मांग
वहीं एक्टर विशाल के आरोपों के बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने सीबीएफसी को पत्र लिखकर मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा था कि एक्टर विशाल ने जिन दो लोगों पर आरोप लगाया है वो सीबीएफसी से जुड़े नही हैं, लेकिन आरोप संगीन है इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच होनी जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं