हाथरस (Hathras gangrape case) में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए UP पुलिस-प्रशासन से भिड़े 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया. कार्यकर्ताओं का यह हुजूम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi)के शनिवार को हाथरस जाने के दौरान डीएनडी (DND) फ्लाईओवर जमा हुआ था. हालांकि कई घंटों के हंगामे के बाद हाथरस में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की अनुमति राहुल-प्रियंका के साथ पांच लोगों को ही मिली थी.
यह भी पढ़ें- पीड़िता का भाई बोला- SC के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो जांच, DM को किया जाए सस्पेंड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत शनिवार देर रात थाना सेक्टर-20 में केस दर्ज किया गया. ये कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हाथरस जाने पर अड़े थे. कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी गई थी. पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया और उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया.
यह भी पढ़ें- हाथरस केस में पुलिसवालों के निलंबन पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- "सस्पेंड क्यों गिरफ्तार क्यों नहीं..."
अपर उपायुक्त ने कहा कि कांग्रेस की गौतम बुद्ध नगर जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित करीब 500 कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. इन लोगों ने धारा 144 व महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कांग्रेस का दावा है कि पुलिस की लाठी चार्ज में उसके कई कार्यकर्ता घायल हो गए. राहुल और प्रियंका ने हाथरस पहुंच कर कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि न्याय के लिए लड़ने का वादा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं