दिल्ली में कोरोना के मामले कम हो गए हैं. धीरे-धीरे राजधानी अनलॉक की तरफ बढ़ रही है. निर्माण और फैक्टरी कार्यों में छूट दी गई है. अब कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर शर्तों के साथ सीमित समय तक दिल्ली में दुकानें खोलने की इजाजत देने पर विचार की मांग की है. CAIT ने कहा कि निर्माण गतिविधि और कारख़ाने खुले लेकिन दुकानें बंद होने से सामान न मिलने के कारण इनके खुले रहने का कोई औचित्य नहीं
है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को दोबारा विचार करना चाहिए.
Covishield वैक्सीन को सिंगल डोज़ शॉट बनाने पर चल रहा विचार, वैक्सीन मिक्सिंग पर भी स्टडी
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और पॉजिटिविटी रेट भी कम हुआ है.दिल्ली में लॉकडाउन को तो 7 जून की सुबह 5:00 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है. लेकिन 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत के तहत दो तरह की छूट दी गई है. इसके तहत इंडस्ट्रियल एरिया में चारदीवारी या परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट को चलाने की इजाजत होगी. इसके साथ ही वर्क साइट के भीतर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी की जा सकेगी.दिल्ली सरकार ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी किए हैं. इन दो तरह के कामों को छूट दी गई है लेकिन नियम और शर्तें भी रखी गई है.दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रोजाना नए मामलों की संख्या कम होते हुए एक हजार के आसपास पहुंच गई है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जैसे-जैसे मामले कम होंगे, हम और गतिविधियों को खोलने की मंजूरी देंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Corona Vaccination: अब हर दिन 1 करोड़ लोगों को लगेगी वैक्सीन, केंद्र सरकार ने बनाई ये योजना
भारत में भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती दिख रही है. रोजाना दर्ज होने वाले जो मामले पीक के दौरान 4 लाख के ऊपर पहुंच गए थे, वो अब 2 लाख के नीचे आ गए हैं. वहीं 31 मई, 2021 को मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है. सोमवार की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 3,128 की मौत हुई है. पॉजिटिविटी रेट लगातार 10 दिनों से 10 फीसदी के नीचे बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं