इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) कांतार क्यूब की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक लगभग 45 प्रतिशत बढ़कर 90 करोड़ तक पहुंच जाने की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक शहरी केंद्रों की तुलना में ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या अधिक हो सकती है, जो देश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत को दर्शाता है.
पिछले साल तक यह संख्या 62.20 करोड तक थी. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘2025 तक, शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या अधिक होगी. इसे देखते हुए इस उभरती हुई जनसांख्यिकी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की जरूरत है.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
खाकी के अनुशासन में पलीता लगा रहा मोबाइल का चस्का, बिहार पुलिस के लिए जारी हुआ सख्त फरमान
कांतार के कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्वप्रिय भट्टाचार्य ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में आंचलिक क्षेत्र के कारण ध्वनि एवं वीडियो डिजिटल इकोसिस्टम में बहुत बड़े बदलाव होंगे. रिपोर्ट बताती है कि भले ही शहरी भारत में इंटरनेट की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में दो गुने से अधिक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं की संख्या साल-दर-साल तेजी से बढ़ रही है.
VIDEO: कई बड़ी कंपनियों के डेटा हुए हैक, जानें डेटा लीक होने पर क्या करें?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं