विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2022

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों की बस ट्रक से टकराई.
काजीगुंड:

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में एक डंपर से टकरा गई. एक क्रॉसिंग पर हुई इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई.

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार बस ने डंपर ट्रक में टक्कर मार दी, ट्रक तब उस क्रॉसिंग पर यू-टर्न ले रही थी. दुर्घटना के समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर दहशत में भागते देखे गए.

बता दें कि कश्मीर घाटी में भारी बारिश के कारण गुरुवार को पहलगाम और बालटाल मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Pilgrim, Bus Collided With Truck, Jammu Srinagar Highway Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com