कश्मीर को लद्दाख को जोड़ने वाली जोजिला दर्रा को बॉर्डर रोड्स ने रिकार्ड समय में मंगलवार को फिर से खोल दिया. सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) ने जोजिला दर्रे को इस वर्ष केवल 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में फिर से खोल दिया. बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने लद्दाख की ओर जाने वाले पहले काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आपको बता दें कि जोजिला दर्रा दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण और रणनीतिक रूप से उच्च पर्वतीय दर्रों में से एक है, जो कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ता है.
इस साल यह दर्रा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 फरवरी से 16 मार्च 2025 तक 17 दिनों तक लगातार भारी बर्फबारी की चपेट में रहा, जिससे इस पर बर्फ की भारी परत जम गई थी. अत्यधिक ठंड, तेज़ हवाओं और हिमस्खलन से इलाके में काम बहुत मुश्किल था. कठिन चुनौतियों के बावजूद बीआरओ कर्मियों ने मात्र 15 दिनों (17 मार्च से 31 मार्च) में बर्फ हटाकर इसे फिर से चालू कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अस्थायी रूप से बंद हो जाता है दर्रा
हर साल, यह उच्च पर्वतीय दर्रा सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के चलते अस्थायी रूप से बंद हो जाता है. इससे सैन्य आवाजाही, आवश्यक आपूर्ति और स्थानीय आबादी की दैनिक आवश्यकताओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है. लद्दाख के लोग व्यापार, चिकित्सा सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों के लिए इस मार्ग पर निर्भर हैं. वैसे तकनीकी प्रगति, उन्नत बर्फ-सफाई तकनीकों और बीआरओ के समर्पित प्रयासों ने सड़क बंद रहने की अवधि को पिछले कुछ दशकों के छह महीनों से घटाकर अब कुछ ही हफ्तों तक सीमित कर दिया है.
BRO के समर्पण और दक्षता का प्रमाण
जोजिला दर्रे का रिकॉर्ड समय में फिर से खुलना बीआरओ के अथक समर्पण और दक्षता का प्रमाण है. बीआरओ कश्मीर में प्रोजेक्ट बीकन और लद्दाख में प्रोजेक्ट विजयक के माध्यम से इस महत्वपूर्ण मार्ग को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं