विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

मुंबई ड्रग्स मामले में NCB के निशाने पर एक्टर अर्जुन रामपाल, घंटों चली पूछताछ

Bollywood Drugs Connection : अर्जुन रामपाल की लिविंग पार्टनर गैब्रिएला से लगातार 2 दिन 6-6 घंटे की पूछताछ के बाद एक्टर से पूछताछ हो रही है. गैब्रिएला के भाई एगिस को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

मुंबई ड्रग्स मामले में NCB के निशाने पर एक्टर अर्जुन रामपाल, घंटों चली पूछताछ
NCB अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला से लगातार दो दिन कर चुकी है पूछताछ (फाइल)
मुंबई:

बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट (Bollywood Drugs Connection) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)  की जांच का शिकंजा अभिनेता अर्जुन रामपाल के इर्दगिर्द कसना शुरू हो गया है. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की लिविंग पार्टनर गैब्रिएला से लगातार 2 दिन 6-6 घंटे की पूछताछ के बाद खुद अर्जुन रामपाल से पूछताछ हो रही है. गैब्रिएला के भाई एगिस को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - सुशांत सिंह राजपूत ड्रग मामले में एक्टर अर्जुन रामपाल का करीबी गिरफ्तार

अर्जुन रामपाल शुक्रवार को तय समय पर NCB के दफ़्तर पहुंचे. NCB ने सोमवार 9 नवंबर को अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर की तलाशी ली थी. तब NCB को वहां से कोई ड्रग्स तो नही मिला लेकिन एक ऐसी दवाई के टैबलेट मिले जो NDPS के तहत प्रतिबंधित है. ऐसी दवा के लिए डॉक्टर का परामर्श जरूरी है. NCB सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल ने उसे पेन किलर के रूप में लेने की बात मानी है पर उसका डॉक्टरी पर्चा दिखाने में अभी तक नाकाम रहे हैं. शुक्रवार को NCB अर्जुन रामपाल से दवाई से जुड़े सवालों के साथ अगिसिलाओस (एगिस) के ड्रग्स सिंडिकेट से उनके संबंध और उसकी जानकारी के बारे में भी पूछताछ की गई.

अगिसिलाओस डिमट्रीयदेस (एगिस) अफ्रीकी नागरिक है और उसकी पहचान बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट के  बडे ड्रग्स सप्लायर के रुप मे हुई है. एगिस को पहले रिया चक्रवर्ती के 16/2020 केस में गिरफ्तार किया गया था. बाद में इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल होने को लेकर भी उसकी गिरफ्तारी हुई है. एगिस का नाम आने के बाद NCB  उनकी बहन गैब्रिएला से लगातार दो दिन पूछताछ कर चुकी है. गैब्रिएला अभिनेता अर्जुन रामपाल की लिवइन पार्टनर है. इस बीच NCB ने एगिस से जुड़े एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पॉल बार्टल को गिरफ्तार किया है. NCB को शक है कि पॉल ड्रग्स का बड़ा ग्राहक है. पेशे से आर्किटेक्ट पॉल कई नामी कंस्ट्रक्शन कंपनियों से जुड़ा है.

NCB ने ड्रग्स कनेक्शन में अर्जुन रामपाल से की पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actor Arjun Rampal, Mumbai Drugs Case, NCB Bollywood Drugs Connection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com