उत्तराखंड के चमौली जिले में हिमस्खलन की चपेट में आये नौसेना के लापता चार पर्वतारोहियों के शव मिल गए हैं. इनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और एमसीपीओ हरि ओम शामिल हैं. अभी नौसेना के एक पर्वतारोही और एक शेरपा लापता है. इनकी तलाश की हर संभव कोशिश जारी है. पर्वतारोहियों की खोजबीन और बचाव के कार्य में नौसेना, वायुसेना और थलसेना के टीम और राज्य सरकार की टीम जोर शोर से लगी है. मौसम खराब और बादल छाये होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.
नौसेना के पर्वतारोही 7120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशुल समिट करने गए थे. 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल तीन सितंबर को मुंबई से रवाना हुआ था. शुक्रवार की सुबह जब दस पर्वतारोही फाइनल समिट के आखिरी चरण में थे, तभी हिमस्खलन में फंस गए. इनमें पांच को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन बाकी पांच में से चार के शव शनिवार को मिले है. इनकी तलाश के लिए कई सारी एजेंसियों को लगाया गया था. जमीन से लेकर हेलीकॉप्टर की मदद से भी खोज की गई है, तब जाकर चार लापता नौसैनिकों के मिले. लेकिन अभी भी एक नौसैनिक और शेरपा अभी भी लापता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं