विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
दतन (पश्चिम बंगाल):

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार की शाम को एक गांव के बाहर बीजेपी के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था. पुलिस ने यह जानकारी दी. बीजेपी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है. हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.'' पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया.

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, ''हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है. हमें न्याय चाहिए. वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया. हम हिंसा की निंदा करते हैं.''

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, ''हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था. पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए. हम भाजपा द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Worker Found Dead, Bengal, Trinamool Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com