गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 34 वर्षीय महिला नेता ने सूरत के भीमराड इलाके में अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी.
पुलिस उपायुक्त विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि सूरत शहर के वार्ड संख्या 30 की भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष दीपिका पटेल का शव रविवार अपराह्न करीब दो बजे उनके शयनकक्ष के छत के पंखे से लटका पाया गया.
गुर्जर ने बताया, ‘‘पटेल के पति बाहर थे. सोलंकी जब घर पहुंचे तो पटेल के बच्चे मौजूद थे. वह पटेल को नए सिविल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है. उनका मोबाइल फोन मंगवा लिया गया है, जांच के तहत उसका फोरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा.''
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं