विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2019

अनुच्छेद 370 बेअसर करने के कदम का पूरे देश में भाजपा करेगी प्रचार, BJP मुख्यालय से भेजा गया पत्र

बीजेपी नेताओं को सभी प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉफ्रेंस करने को कहा गया है. भाजपा अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के लिए पूरे देश में प्रचार करेगी.

अनुच्छेद 370 बेअसर करने के कदम का पूरे देश में भाजपा करेगी प्रचार, BJP मुख्यालय से भेजा गया पत्र
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • सभी प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉफ्रेंस करने को कहा
  • भाजपा अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के लिए पूरे देश में प्रचार करेगी
  • गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर बीजेपी मुख्यालय से पत्र भेजा गया
नई दिल्ली:

बीजेपी नेताओं को सभी प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉफ्रेंस करने को कहा गया है. भाजपा अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के लिए पूरे देश में प्रचार करेगी. बीजेपी अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर बीजेपी मुख्यालय से पत्र भेजा गया है. अगले दो-तीन दिनों में देशभर के सभी भाजपा प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर बीजेपी नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार को श्रेय दिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 क्यों हटा, पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताई वजह; पढ़ें- पूरा भाषण

सभी बीजेपी शासित राज्यों की विधानसभाओं में अभिनंदन प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है. इसमें पीएम, गृह मंत्री और केंद्र सरकार का अभिनंदन किया जाएगा. प्रस्ताव की प्रति पीएमओ और बीजेपी मुख्यालय भेजने का आदेश है. बीजेपी शासित स्थानीय निकायों को भी ऐसे प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है. इसके अलावा सभी मंडलों में 3-4 दिनों के भीतर उत्साह के कार्यक्रम करने के लिए भी निर्देश है.

पीएम मोदी बोले, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख का विकास अब भारत सरकार की जिम्मेदारी

साथ ही, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार ने कैसे साकार किया; इस पर भी व्यापक चर्चा कराने का निर्देश दिया गया. इन कार्यक्रमों व उत्सवों में आम लोगों को भी जोड़ने को कहा गया है.

Video: पीएम बोले, जम्मू-कश्मीर को बहुत सोच-समझकर सीधे केंद्र के शासन में रखने का निर्णय लिया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Article 370, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com