विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

लालू जी सरकार ने आपसे चालाकी की है : बीजेपी

बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में अल्पसंख्यकों को 4.5 प्रतिशत कोटे का झांसा देकर पिछड़े नेताओं से चालाकी की है।
New Delhi: बीजेपी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से कहा कि कांग्रेस ने अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) के 27 प्रतिशत आरक्षण में अल्पसंख्यकों को 4.5 प्रतिशत कोटे का झांसा देकर पिछड़े नेताओं के साथ चालाकी की है, जबकि असलियत में उसने ओबीसी का हिस्सा मार लिया है। लोकसभा में विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, लालूजी आपसे चालाकी चली है। आप ही की थाली से हिस्सा मार लिया है। आप अंदर तो गुस्से से उबल रहे हैं, लेकिन एक भी शब्द नहीं बोल सकते, क्योंकि आपने खुद लोकपाल में अल्पसंख्यकों को शामिल करने का प्रस्ताव किया था। लोकपाल के इतर सुषमा का इशारा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 27 फीसदी आरक्षण के भीतर ही साढ़े चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण के प्रावधान को पिछले सप्ताह ही कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने की ओर था। सुषमा ने कहा,  सरकार दोनों ओर से फायदे में रही है और उसने आपकी थाली में से आपका हिस्सा चुरा लिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि त्रासदी यह है कि आप इसका विरोध नहीं कर सकते, लेकिन हमारे (एनडीए और जेडीयू नेता) शरद यादव इसके बारे में बोलेंगे। सदन के नेता प्रणब मुखर्जी को निशाने पर लेते हुए सुषमा ने कहा कि विधेयक को वह किसी भी सूरत में...अच्छा-बुरा, जैसा भी हो पारित करवाना चाहते हैं, फिर बाद में भले ही सुप्रीम कोर्ट इसे संविधानेतर करार दे दे। सुषमा ने कहा, वह (मुखर्जी) जल्द से जल्द विधेयक को पारित कराना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अपना बजट तैयार करना है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, सुषमा स्वराज, लालू प्रसाद यादव, मुस्लिम आरक्षण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com