विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

BJP ने सूरजपाल अम्मू को भेजा कारण बताओ नोटिस, दीपिका और भंसाली का सिर कलम करने पर किया था 10 करोड़ का ऐलान

बीजेपी ने हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुंवर सूरजपाल अमु को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

BJP ने सूरजपाल अम्मू को भेजा कारण बताओ नोटिस, दीपिका और भंसाली का सिर कलम करने पर किया था 10 करोड़ का ऐलान
सूरजपाल अम्मू (फाइल फोटो)
  • BJP ने सूरजपाल अम्मू को भेजा कारण बताओ नोटिस
  • दीपिका और भंसाली का सिर कलम करने पर किया था 10 करोड़ का ऐलान
  • अम्मू ने रणवीर सिंह का पैर तोड़ने की धमकी भी दी थी
नई दिल्ली: बीजेपी ने हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुंवर सूरजपाल अम्मू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अमु ने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था. बीजेपी के हरियाणा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि पार्टी पद्मावती फिल्म के समर्थन में नहीं है और ना ही पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन करती है.

यह भी पढ़ें: दीपिका और भंसाली का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ का इनाम : बीजेपी नेता

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर जारी विवाद का सिलसिला तब और आगे बढ़ गया था, जब हरियाणा बीजेपी के पदाधिकारी कुंवर सूरजपाल अमु ने यह विवादित बयान दिया था. सूरजपाल अम्मू ने पद्मावती फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल करने वाले रणवीर सिंह के पैर को तोड़ने की धमकी भी दी थी.

VIDEO:  फिल्म पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन
बीते दिनों मेरठ के एक व्यक्ति ने भी दीपिका और भंसाली का सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surajpal Amu, Padmavati Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com