विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले - लोकतंत्र में वंशवाद की राजनीति नहीं चलेगी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है, वे देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने में कभी भी योगदान नहीं दे सकते.

अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले - लोकतंत्र में वंशवाद की राजनीति नहीं चलेगी
मिशन 2019 को कामयाब बनाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष राज्यों का दौरा कर रहे हैं...
रोहतक: वंशवाद की राजनीति के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है, वे देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने में कभी भी योगदान नहीं दे सकते. उन्होंने कांग्रेस और इनेलोद पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों में सिद्धांत का अभाव है और वे वंशवाद की राजनीति पर केंद्रित हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के तीन दिन के दौरे पर हैं. उन्होंने आज शाम यहां बुद्धिजीवियों तथा प्रमुख नागरिकों की एक सभा को संबोधित किया. वहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

पढ़ें : क्या सांसद बनने के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अमित शाह? जानें उनका जवाब

शाह ने इस दौरान कहा, "जिन राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है, वे देश के लोकतंत्र को कभी भी और मजबूत नहीं कर सकते. और कोई दल यदि किसी एक व्यक्ति के विचारों पर चलता है तो वह भी लोकतंत्र में योगदान नहीं दे सकता."

VIDEO : अमित शाह ने लगाई बीजेपी के सांसदों की क्लास


भाजपा के आधार को व्यापक बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के मकसद से अपने 110 दिनों के राष्ट्रव्यापी दौरे के कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिनों की यात्रा के तहत हरियाणा पहुंचे. इससे पहले वह राजस्थान और उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com