विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2018

राज्‍यसभा में अमित शाह अपने पहले भाषण में GST और बेराजगारी जैसे मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर बरसे, 10 बातें

अमित शाह ने कहा, मैं मानता हूं कि देश में बेरोज़गारी की समस्या है. हमको तो अभी केवल 8 साल का शासन मिला लेकिन 55 साल के आपके राज में ये समस्या हल क्यों नहीं हुई.

राज्‍यसभा में अमित शाह अपने पहले भाषण में GST और बेराजगारी जैसे मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर बरसे, 10 बातें
राज्‍यसभा में पहला भाषण देते हुए अमित शाह
नई दिल्ली:
  1. अमित शाह ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा जो आर्थिक सुधार हुआ है वो भारत में GST के रूप में हुआ है. भारतीय जनता पार्टी ने कभी GST का विरोध नहीं किया था बल्कि इसके तरीकों का विरोध किया गया था. उन्‍होंने कहा कि केंद्र की तत्कालीन सरकार ने केंद्र और राज्य के संबंधों का ध्यान नहीं रखा. आपने वादे को पूरा नहीं किया. राज्यों को हो रहे घाटे को पूरा नहीं किया. वर्तमान की एनडीए सरकार ने यह घाटा पूरा किया और राज्यों की शंकाओं का समाधान किया.
  2. शाह ने कहा, GST को गब्बर सिंह टैक्स बताया, गब्बर सिंह एक डकैत था. कानून से बना हुआ टैक्स डैकत है क्या? और इस से मिला पैसा वन रैंक, वन पेंशन जैसी योजनाओं में जाता है, किसी गरीब के घर में चूल्हा जलाने के लिए जाता.
  3. हमने हर फसल के लिए उसकी लागत से डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य देने का फैसला लिया है. यह सरकार ऐसी है जो लोगों के लिए अच्छे हों ऐसे फैसले लेती है, ऐसे फैसले नहीं जो लोगों को अच्छे लगें.
  4. अलग-अलग सरकारों के दौरान बंद पड़ गए 6 यूरिया कारखानों की कोई सुध नहीं ले रहा था लेकिन हमारी सरकार ने इनको दोबारा शुरू किया. 3.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को अब तक सॉइल हेल्थ कार्ड जारी किये जा चुके हैं.
  5. जब प्रधानमंत्री जी मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन तलाक बिल ले कर आए तो उसको भी कांग्रेस ने रोक दिया. जब चुनाव में जायेंगे तो जनता कांग्रेस से जवाब जरूर पूछेगी कि उसने OBC बिल को क्यों रोका.
  6. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया में भारत को देखने का नजरिया बदला है. उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बलों को आंतरिक सुरक्षा के लिए आधुनिकरण करना हमारी प्राथमिकता है.
  7. गरीबी हटाओ के नारे से सत्ता में तो बहुत से लोग आए थे लेकिन गरीबी को हटाने और गरीब के जीवन स्तर को उठाने का काम मोदी सरकार ने किया है. 2016-2017 में 5 करोड़ से ज्यादा किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा उठाया है. किसानों की आय दोगुना करने के लिए हमने कई विशिष्ट कदम उठाये हैं. अटल जी की सरकार जाने के बाद नदियों को जोड़ने का काम छोड़ दिया गया था जिसको अब मोदी सरकार ने शुरू किया है.
  8. हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाना, स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, शौचालय पहुंचाना, रोजगार पहुंचाना. इसी लिए तो हमारे महानुभवों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी और मुझे गर्व है कि ये सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्‍होंने कहा कि जब हमको शासन मिला तो 18 हजार गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी, हमने 16 हजार गाँवों में बिजली पहुंचाने का काम पूर्ण कर दिया है.
  9. आज चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन कर बैठा है. मैं मानता हूं कि परिश्रम से अपने जीवन का ज्ञापन करने वाला हर व्यक्ति उतना ही बड़ा है जितने हम सदन में बैठे लोग है. बेरोज़गारी से तो अच्छा है कि कोई युवा पकोड़े बना कर अपनी आजीविका कमाए. पकोड़ा बनाना शर्म कि बात नहीं है लेकिन उसकी तुलना भिक्षु से करना ये शर्म कि बात है.
  10. मैं मानता हूं कि देश में बेरोज़गारी की समस्या है. हमको तो अभी केवल 8 साल का शासन मिला लेकिन 55 साल के आपके राज में ये समस्या हल क्यों नहीं हुई.

VIDEO: अमित शाह ने कहा, बजट में किसानों, गरीबों और दलितों के लिए कई योजनाएं 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rajya Sabha, BJP, GST, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com