विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

बीजेपी लोकपाल पर बहस के लिए तैयार

बीजेपी ने नए लोकपाल के ड्राफ्ट को आम आदमी के साथ धोखा बताया है। पार्टी का कहना है कि सीबीआई पर सरकार का काबू है तो फिर वह स्वतंत्र कैसे हुई?
नई दिल्ली: बीजेपी ने कहा कि वह संसद में लोकपाल बिल पर बहस के लिए तैयार है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि उनके लिए लोकपाल के मुद्दे अहम हैं न कि समय इसलिए सरकार जब चाहे बहस करा ले। बीजेपी ने नए लोकपाल के ड्राफ्ट को आम आदमी के साथ धोखा बताया है। पार्टी का कहना है कि सीबीआई पर सरकार का काबू है तो फिर वह स्वतंत्र कैसे हुई? बीजेपी को लोकपाल की नियुक्ति के पैनल पर भी ऐतराज है। बीजेपी संसद में इस ड्राफ्ट पर संशोधन प्रस्ताव लेकर आएगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, बीजेपी, बहस, सीबीआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com