विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2018

फिर बोले बीजेपी विधायक, 'अगर बांग्लादेशी और रोहिंग्या देश नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए'

भारतीय जनता पार्टी में विवादित बयान देने वाले नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है. एक बार फिर से अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर बीजेपी के विधायक ने बड़ा विवादित बयान दिया है.

फिर बोले बीजेपी विधायक, 'अगर बांग्लादेशी और रोहिंग्या देश नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए'
बीजेपी विधायक टी राजा सिंह लोध (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में विवादित बयान देने वाले नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है. एक बार फिर से अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर बीजेपी के विधायक ने बड़ा विवादित बयान दिय है. तेलंगाना से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह लोध ने कहा कि अगर अवैध बांग्लादेशी प्रवासी और रोहिंग्या समुदाय के लोग ‘शराफत’ से अपने देश नहीं लौटते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए. 

बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, अन्य राज्यों में भी एनआरसी का अनुसरण किया जाए

असम में असली भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में तैयार किये गए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के अंतिम मसौदे में 40 लाख से अधिक लोगों के नाम नहीं होने के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही. हैदराबाद के गोशामहल के विधायक ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, “अगर ये लोग, अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या शराफत से नहीं लौटते हैं तो उन्हें उनकी भाषा में समझाने की जरूरत है.  उन्हें गोली मार देनी चाहिए तभी भारतीय सुरक्षित रह सकेंगे.”    

NRC पर ममता बनर्जी की मोदी सरकार को चेतावनी, 'देश में छिड़ जाएगा गृह युद्ध ', अमित शाह ने दिया यह जवाब...

उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध प्रवासियों को कुछ अन्य देशों में भी ‘गोली मार दी गयी और बाहर खदेड़ा गया. उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों ने असम में घुसपैठ की, जहां 40 लाख लोग अब भी अवैध तरीके से रह रहे हैं.    विधायक ने कहा कि बांग्लादेश के अवैध प्रवासी ‘भारत को बर्बाद करने की साजिश’ के तहत देश में बसे.

एनआरसी का मुद्दा लोकसभा में भी छाया, कांग्रेस ने कहा- सरकार को नहीं पता असम में कितने घुसपैठिये

उन्होंने कहा कि उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की जिम्मेदारी सरकार की है. लोध ने एक अन्य संदेश में कहा कि भारत की सुरक्षा के लिए देश में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे सभी मुसलमानों को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए और अगर वे नहीं जाते हैं तो उन्हें बंदूक की नोक पर निकाला जाना चाहिए. भाजपा विधायक लोध अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने हाल ही में इफ्तार पार्टी का आयोजन करने वाले दलों को ‘वोट के भिखारी’ बताया था.    

VIDEO: नेशनल रिपोर्टर: NRC ने खोले पुराने जख्म
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
T Raja Singh, T Raja Singh Lodh, Bangladeshi Immigrants, Assam NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com