- BJP ने जारी किया व्हिप
- RS सांसदों के लिए व्हिप
- क्या है BJP का गेम प्लान?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राज्यसभा सांसदों को आज (मंगलवार) सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. इस व्हिप के बाद अटकलें तेज हो गईं कि मोदी सरकार (Modi Govt) मंगलवार को राज्यसभा में क्या कोई विधेयक लाने वाली है. मामला इसलिए भी खास है कि मंगलवार को जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections Result) के नतीजे आने हैं, वहीं यह बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन भी है. वैसे मंगलवार को शाम चार बजे से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पर उठाए गए सवालों का जवाब भी देंगी.
भाजपा ने तीन लाइन के व्हिप में सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सांसदों से उपस्थित रहने को कहा है. ऐसे में क्या सांसदों को किसी विधेयक पर वोटिंग के लिए उपस्थित रहने को कहा है या फिर बजट पर निर्मला के जवाब का समर्थन देने से ही मामला जुड़ा है, इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बजट सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकार बता चुकी है कि उसका लक्ष्य 45 विधेयक पास कराना है. मगर पहले चरण के आखिरी दिन यानी 11 फरवरी को सरकार कौन सा विधेयक पेश करेगी, इस पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं. पार्टी के ही लोगों को इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जिस तरह से अपने एक फैसले में प्रमोशन को मौलिक अधिकार नहीं माना, उससे विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को आरक्षण के खिलाफ बता दिया है. खुद सरकार के सहयोगी लोजपा के सांसद भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते नजर आए. उससे सरकार दलितों की संभावित नाराजगी को दूर करने के लिए राज्यसभा में कुछ कर सकती है.
PM मोदी ने राज्यसभा में ऐसा कौन सा 'शब्द' इस्तेमाल किया, जिसे सदन की कार्यवाही से हटाना पड़ा
याद रहे कि साल 2018 में एससी, एसटी कानून में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बदलाव किए जाने पर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद मोदी सरकार ने कानून बनाकर कोर्ट के फैसले को पलट दिया था. भाजपा के अंदरखाने जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए विधेयक लाए जाने की भी चर्चा है. 31 जनवरी से शुरू हुए बजट सत्र के पहले चरण का 11 फरवरी को समापन है. इसके बाद फिर दो मार्च से तीन अप्रैल तक बजट सत्र का दूसरा चरण चलेगा.
VIDEO: PM मोदी के राज्यसभा भाषण से एक असंसदीय शब्द हटाया गया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं