नई दिल्ली:
लोकपाल पर संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में मंजूर नहीं होने पर भाजपा ने नैतिकता के आधार पर संप्रग सरकार के इस्तीफे की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने सरकार की किरकिरी करने वाले इस घटनाक्रम के बादकहा, सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक के समर्थन में 273 सदस्यों का साधारण बहुमत नहीं जुटा सकी और उसके पक्ष में केवल 250 सदस्यों ने ही मतदान किया। सिन्हा ने कहा, राहुल गांधी का सपना चकनाचूर हो गया है। यह सरकार की घोर अक्षमता को प्रदर्शित करता है। भाजपा नेता ने कहा, मैंने अपने भाषण में कहा था कि प्रधानमंत्री ऐसे बोल रहे थे जैसे कि वह विदाई भाषण दे रहे हों। अगर उनमें कोई नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विधेयक के मंजूर नहीं होने के लिए सदन के नेता और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को आड़े हाथों लेते हुए सिन्हा ने कहा कि वह राजनीति कर रहे थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भाजपा, संप्रग, सरकार, इस्तीफा, Lokpal