राजस्थान के जोधपुर जिले के सेतरावा और फलोदी इलाकों में बुधवार को लगभग 50 और कौए मृत मिले और यह पता लगाने के लिए उनके कंकाल से नमूने निकाले गए कि क्या ये मौतें बर्ड फ्लू से हुई हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि इनमें से 27 मौतें जोधपुर के पास सेतरावा में हुईं. ग्रामीणों ने अधिकारियों को कौए की मौत की जानकारी दी. नमूना लेने के बाद शवों का निपटान किया गया.जोधपुर से सटे केरू गांव में भी बुधवार को कुछ कौए मृत पाए गए.
फलोदी झील क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर 20 और कौवों के शवों को बुधवार को देखा गया, जिसके एक दिन पहले लगभग एक दर्जन कौए वहां मृत पाए गए थे.अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग की एक टीम ने शवों का निस्तारण किया, जिसमें से एक का इस्तेमाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूना लेने के लिए किया गया.इससे पहले जोधपुर से भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए नमूनों की बर्ड फ्लू जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पक्षियों के देखभाल करने वाले सेवाराम माली ने कहा, "हाल के दिनों में किसी भी बीमारी के कारण किसी भी कुरजां की मौत नहीं हुई है."इस बीच, जोधपुर के संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने पशुपालन, वन तथा चिकित्सा और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए एक सप्ताह में एक कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं