कलयुग में कुछ भी संभव है. अभी तक सोचने, समझने और बोलने की शक्ति बस इंसानों के पास थी, लेकिन जरा सोचो यह शक्तियां जीव-जंतु और पशु-पक्षियों के भी हाथ लग गई तो क्या होगा. ऐसा सोचना हमारी कल्पना से भी परे है, लेकिन अब यह सच होता दिख रहा है, क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि कलयुग का अंत होते-होते जीव-जंतु और पशु-पक्षी सभी बोलने लगेंगे. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कौवे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि यह कौवा इंसानों की तरह बोलता है. इस बोलने वालो कौवे ने सोशल मीडिया पर खूब कांय-कांय मचा रखी है. यह लोगों की तरह बात करता है और उनकी बात का जवाब भी देता है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंसानों की तरह बोलने वाला कौवा (Talking Crow viral Video)
इस टॉकिंग कौवे के एक नहीं, बल्कि कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में तो यह कौवा पापा-पापा बोल रहा है, पहले तो लोगों को यह वीडियो एडिटिंग लगी, लेकिन जब इस कौवे की पड़ताल हुई थी यह कौवा महाराष्ट्र के एक गांव पालघर में पाया गया, जहां एक फैमिली ने उसे पाला-पोसा है. इस फैमिली का दावा है कि उन्हें यह कौवा जख्मी हालात में मिला था और तब तक उन्हें यह पता नहीं था कि यह बोल भी सकता है. फैमिली ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले इसकी जान बचाई थी और अब यह हम लोगों की तरह बोलता है. इस बोलने वाले कौवे की एक नहीं बल्कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस कौवे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और यहां मीडिया भी पहुंच चुकी हैं. अब हर तरफ में यह टॉकिंग क्रॉ ही छाया हुआ है. इस टॉकिंग कौवे के वायरल वीडियो पर लोग क्या कमेंट पोस्ट कर रहे हैं, आइए जानते हैं.
कभी देखा है बोलने वाला कौआ (Talking Crow In Palghar Viral Video)
टॉकिंग कौवे के वायरल वीडियो को देखकर पहले तो लोग अचंभित रह गए. अपनी आंखों से देखने के बाद भी लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है और वो इसे एडिटिंग बता रहे हैं, लेकिन जब इस कौवे के कई वीडियो वायरल हुए तो लोगों को यकीन होने लगा कि वाकई में यह कौवा इंसानों की तरह बोलता और समझता है.
लोग बोले अब कलयुग का अंत (Crow mimics human speech)
वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है, 'सतयुग में सारे पशु पक्षी मनुष्य की तरह ही बोलते थे. दूसरा यूजर लिखता है, इस भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित करो'. तीसरा यूजर लिखता है, 'कलयुग के अंत तक सभी जानवर पशु पक्षी बोलने लगेंगे ये कलयुग के अंतिम चरण की शुरुआत है'. एक और यूजर लिखता है, अब तोते का करियर खतरे में हैं'. बता दें, अभी तक तोता ही था जो लोगों के कहने पर उनके मिमिक्री करता था. अब लोग इस बोलते कौवे को देख हैरान हैं. कइयों ने कमेंट बॉक्स में शॉकिंग इमोजी पोस्ट किए हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर 17 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें :- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं